Skip to main content

Posts

8th July Current Affairs 2021

  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन कांग्रेस के दिग्गज नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई, 2021 को निधन हो गया, वे 87 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से कोविड से भी पीड़ित थे। उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) वीरभद्र सिंह बुशहर के राज परिवार से सम्बंधित है, वे राजा साहब के नाम से लोकप्रिय थे। उनका जन्म 23 जून, 1934 को शिमला जिले के सराहन में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल, देहरादून, सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला से की। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से BA की पढाई की। वीरभद्र सिंह 1962 के चुनाव में लोकसभा सांसद बने थे। इसके बाद वे 1967 और 1971 में भी सांसद बने। केंद्र में कार्यकाल के दौरान वे 1976 से लेकर 1977 तक पर्यावरण व नागरिक विमानन विभाग के उप-मंत्री रहे।  1980 से 1983 के बीच वे उद्योग राज्य मंत्री रहे। मई, 2009 से जनवरी, 2011 तक वे इस्पात मंत्री रहे। वीरभद्र स...

कैबिनेट की पूरी सूची : जानिए किस मंत्री के पास कौन सा विभाग है

कैबिनेट की पूरी सूची हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है, इस बार कैबिनेट में कई युवा और नए चेहरों को शामिल किया गया है। केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल मंत्री इस प्रकार हैं : राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री अमित शाह – ग्रह मंत्री व सहकारिता मंत्री नितिन गडकरी : सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री व कॉर्पोरेट मामले मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर – कृषि व किसान कल्याण मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामले मंत्री स्मृति ईरानी – महिला व बाल विकास मंत्री पियूष गोयल – वाणिज्य व उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री व कपड़ा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान – शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री नारायण राणे – सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामले मंत्री वीरेन्द्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास म...

7th July Current Affairs 2021

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर   हिमाचल के नए राज्यपाल  गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र   विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के   28वें   राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति   रामनाथ कोविंद   ने उनकी नियुक्ति   के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ  ही प्रदेश के राज्यपाल रहे बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 8  नए राजयपाल की नियुक्ति की है.   नए राज्यपालों की पूरी सूची: क्र.सं.   राज्य   नए राज्यपाल   1. कर्नाटक थावरचंद गहलोत 2. मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेल   3. मिजोरम डॉ.हरि बाबू कमभमपति 4. हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर 5. गोवा पी एस श्रीधरन पिल्लई   6. त्रिपुरा सत्यदेव नारायण आर्य 7. झारखंड रमेश बैस 8. हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय   फ्लिपकार्ट ने कैश-ऑन-डिलीवरी भुगतान को डिजिटाइज़ करने के लिए PhonePe के साथ की साझेदारी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म PhonePe ने Flipkart के पे-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के लिए कॉन...

6th July Current Affairs 2021

नासा के NEOWISE टेलीस्कोप को मिला दो साल का मिशन विस्तार नासा के Near-Earth Object Wide-field Infrared Survey Explorer (NEOWISE) को दो और वर्षों के लिए विस्तार मिला है।NEOWISE क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और वस्तुओं के लिए अपनी खोज जारी रखेगा जो अतिरिक्त दो वर्षों तक पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।नासा का नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) हंटिंग स्पेस टेलीस्कोप जून 2023 तक काम जारी रखेगा। सौर मंडल के गठन के रहस्यों को उजागर करने में मदद करने के लिए नासा संभावित खतरों का पता लगाने और क्षुद्रग्रहों की खोज करने के लिए प्रतिदिन आकाश का सर्वेक्षण कर रहा है। भू-आधारित दूरबीनों की मदद से, लगभग 26,000 पृथ्वी के निकट क्षुद्रग्रहों की खोज की जा चुकी है। इसलिए, NASA NEOWISE जैसी अंतरिक्ष-आधारित क्षमताओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। NEOWISE NEOWISE को मूल रूप से दिसंबर 2009 में वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (WISE) मिशन के रूप में लॉन्च किया गया था। इस अंतरिक्ष दूरबीन ने इन्फ्रारेड तरंग दैर्ध्य में पूरे आकाश का सर्वेक्षण किया और क्षुद्रग्रहों, मंद सितारों और कमजोर आकाशगंगाओं का पता लगाया। अ...