केंद्र सरकार ने कोविड से मुकाबले हेतु 23,123 करोड़ रूपये के पैकेज को मंजूरी दी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड से मुकाबले के लिये देश में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत बनाने के उद्देश्य से 23,123 करोड़ रूपये के पैकेज को 08 जुलाई 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी. यह जानकारी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 07 जुलाई को हुए व्यापक फेरबदल व विस्तार के बाद 08 जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में यह फैसला किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस पैकेज को अगले नौ महीने में मार्च 2022 तक लागू किया जायेगा. मुख्य बिंदु • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह आपतकालीन प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज का दूसरा चरण है . • उन्होंने पैकेज की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत जिला स्तर पर आक्सीजन व जरूरी दवाइयों की आप...